फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the ball is in the board's court; if the examination centres are not increased, there will be trouble.

Siddharthnagar News: अब बोर्ड के पाले में गेंद, नहीं बढ़े परीक्षा केंद्र तो होगी मुसीबत

Tue, 16 Dec 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now the ball is in the board's court; if the examination centres are not increased, there will be trouble.
- 28 परीक्षा केंद्र बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर से भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन


- 94 परीक्षा केंद्रों की बोर्ड की ओर से जारी की गई थी सूची

- पिछले साल की तुलना में 25 परीक्षा केंद्र हो गए थे कम, बढ़ गई थी बच्चों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या बड़ा मुद्दा बन गया है। विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले परीक्षा केंद्र कम पड़ते दिख रहे हैं। इसी को लेकर स्थानीय स्तर से बोर्ड को 28 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाने की रिपोर्ट भेजी गई है। अब सारी उम्मीदें बोर्ड पर टिकी हुई है। समय रहते केंद्र नहीं बढ़े तो परीक्षार्थियों और प्रशासन दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


बोर्ड की ओर से पहले जिले में 94 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में एक हजार का इजाफा हुआ है। बीते वर्ष भी छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण 25 अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाने पड़े थे। कुल 119 परीक्षा केंद्र थे। इस बार बोर्ड की ओर से 25 केंद्र कम करते हुए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसके बाद शिकायतें मांगी गई। बोर्ड के पोर्टल पर केंद्र बनाने सहित दूरी और बच्चों की संख्या अधिक होने सहित कुल 96 शिकायतें दर्ज की गई। बोर्ड की ओर से शिकायतों की जांच करके रिपोर्ट भेजे जाने के लिए कहा गया था। जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी की ओर से जांच की गई। स्थानीय शिक्षा अधिकारियों ने बोर्ड के पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जांच के बाद 28 नए परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। वहीं शिक्षकाें का कहना है कि यदि परीक्षा केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो कई केंद्रों पर निर्धारित क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को बैठाना पड़ेगा। इससे न सिर्फ परीक्षा संचालन प्रभावित होगा, बल्कि निगरानी और अनुशासन बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों के छात्रों को दूरदराज के केंद्र आवंटित होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय बोर्ड को ही लेना है। ऐसे में अब सभी की निगाहें बोर्ड के फैसले पर टिकी हैं कि समय रहते नए परीक्षा केंद्रों को मंजूरी मिलती है या नहीं। इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि 28 परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। अब बोर्ड की ओर से जो निर्णय लिया जाएगा, उसके आधार पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

---

आंकड़ों में परीक्षा केंद्र

बोर्ड की ओर से जारी केंद्रों की संख्या : 94

नए केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव : 28

पिछले वर्ष की तुलना में कम हो गए : 25 केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed