फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now study of new trade will start in ITI in the new session.

Siddharthnagar News: आईटीआई में अब नए सत्र में शुरू होगी नए ट्रेड की पढ़ाई

Thu, 18 Jul 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now study of new trade will start in ITI in the new session.

विज्ञापन
चार अगस्त तक होंगे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
इंडस्ट्रियल आईओटी, कैम प्रोग्रामर और आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स में मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। युवाओं का हुनर निखारने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र से आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडस्ट्रियल आईओटी, कैम प्रोग्रामर और आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स में प्रवेश के लिए छात्र चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा समूह के साथ समझौता किया है। ऐसे में बांसी व डुमरियागंज में चार नए ट्रेडों की पढ़ाई शुरू होगी।
प्रधानाचार्य मस्तराम वर्मा ने बताया कि टाटा समूह के सहयोग से परिसर में भवन तैयार किया जा रहा है। नए ट्रेडों का प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान के प्रशिक्षकों को लखनऊ में प्रशिक्षित भी किया गया है। टाटा समूह की ओर से भी प्रशिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं, जो प्रशिक्षण में सहयोग करेंगे। जिले में संचालित राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी किसी भी आईटीआई में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

-----------
जिले के चार आईटीआई कॉलेज में 1104 सीट पर होती है पढ़ाई
सिद्धार्थनगर। जिले में चार आईटीआई 1104 हैं। राजकीय औद्योगिक नौगढ़ में 361 सीटें हैं। राजकीय औद्योगिक बांसी में कुल 356 सीट हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डुमरियागंज में 166 सीटें हैं। जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटवा में 221 सीट है। आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत चार चरणों में मेरिट सूची जारी कर प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ऑनलाइन जमा करना होगा शुल्क

आवेदन पत्र भरने के दौरान क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 150 रुपये फीस तय होती है। 8 वीं व 10 वीं पास के लिए संचालित ट्रेड आईटीआई में प्रवेश के लिए आठवीं से दसवीं तक शैक्षिक योग्यता रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए पेंटर जनरल, वेल्डर, प्लंबर, ड्रेस मेकिंग, स्टीम टेक्नोलॉजी, एंब्राइडरी ट्रेड हैं। बाकी के लिए 10 वीं और 12 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

----------
कहां कौन सी ट्रेड होती है संचालित
सिद्धार्थनगर। खेसरहा में क्षेत्र के पचमोहनी गांव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में कुल 12 ट्रेड है। यहां फीटर, मशीनिस्ट, लैपटीशियन, मैकेनिक मोटर, आरएसी, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीएसी, कोपा, कासमीटालोजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, एवं वेल्डर। इन ट्रेडों के लिए दसवीं कक्षा के बाद प्रवेश होता है, जिसमें स्विंग टेक्नोलॉजी और वेल्डर के लिए आठवीं कक्षा के बाद प्रवेश लिया जाता है। नौगढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी 12 ट्रेड है। जिसमें दसवीं कक्षा के बाद ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनर, पेंटर, मैकेनिक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, प्लंबर, डीएमएम के लिए भी प्रशिक्षण होता है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डुमरियागंज में कुल सात ट्रेड है, जिसमें इलेक्ट्रिशियन, स्विंग टेक्नोलॉजी, फीटर, मैकेनिक मोटर वैकल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक आरएसी व स्टोनों ग्राफर इनका प्रवेश दसवीं कक्षा के बाद होता है। कक्षा 8 वीं के बाद स्विंग टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश होता है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटवा में 12 ट्रेड है। यहां दसवीं कक्षा के बाद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर वैकल, कोपा, टर्नर, मैकेनिक आरएसी, टेक्नीशियन पावर, आईटी, मैकेनिक टू एंड थ्री ह्वीलर, फिटर इलेक्ट्रीशियन व डीएमसी के ट्रेड चलते हैं। यहां 8 वीं कक्षा के बाद स्विंग टेक्नोलॉजी व वेल्डर के लिए प्रशिक्षण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed