{"_id":"6654cea843decbf42300f915","slug":"now-sp-workers-engaged-in-guarding-evms-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118133-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा कार्यकर्ता
Mon, 27 May 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान के बाद ईवीएम मशीन को मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में रखी गई है। इसके बाद से ही सपा कार्यकर्ता गेट पर जमे हुए है। मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर के गेट से लेकर स्ट्रांग रूम तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में ईवीएम मशीन रखा गया है। डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी प्राची सिंह स्वयं निरीक्षण कर यहां के सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। वहीं सपा कार्यकर्ता भी नवीन मंडी के गेट के पास टेंट लगाकर दिन और रात पाली में निगरानी कर रहे है। उनका कहना है कि वह चार जून को मतगणना तक यहां निगरानी करेंगे। जबकि भाजपा कार्यकर्ता भी मतगणना स्थल पर सुबह और शाम को चक्कर लगाते देखे जा रहे है। संवाद
विज्ञापन