{"_id":"67509dc1f1342079d00f2222","slug":"now-roadways-buses-will-run-even-at-night-will-provide-convenience-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-128342-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब रात में भी चलेंगी रोडवेज की बसें, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब रात में भी चलेंगी रोडवेज की बसें, मिलेगी सहूलियत
Wed, 04 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब शाम के बाद भी गोरखपुर सहित लोकल रूटों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे रात में आने वाले यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी। सिद्धार्थनगर डिपो से शाम छह बजे के बाद बसों का संचालन बंद हो जाता है।
इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। रोडवेज बस स्टेशन पर शाम को खड़ी होने वाली बसें अब गोरखपुर सहित लोकल रूट के यात्रियों को रात में यात्रा कराएंगी।
बता दें कि अभी तक शाम छह बजे के बाद लोकल सहित गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बस नहीं मिल पाती थी। इससे गोरखपुर जाने वाले यात्री रात की ट्रेन का सहारा लेते थे, जबकि लोकल रूट के यात्री या तो निजी वाहन बुक करते थे या उन्हें घर से वाहन बुलाना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।
विज्ञापन
यात्रियों को रात में एक निश्चित समय तक बस मिलेगा। जिससे वह अपने गंतव्य तक आसानी से जा पाएंगे। रात में चलने वाली बस यात्रियों को रोडवेज के हॉल्ट पर ही उतारेगी।