{"_id":"628e7260340c055ad8579d82","slug":"now-can-apply-for-individual-toilet-siddharthnagar-news-gkp438136465","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्यक्तिगत शौचालय के लिए कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्यक्तिगत शौचालय के लिए कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्यक्तिगत शौचालय के लिए कर सकेंगे आवेदन
शौचालय बनवाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के पोर्टल पर होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शौचालयविहीन परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब वे शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। वे स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद जांच करके उन्हें सहायता राशि मिल सकेगी।
खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना चला रही है। इसमें पहले लाभार्थियों को निजी शौचालय के लिए सहायता राशि दी गई। इसके बाद जनपद को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया। लेकिन गांव में जमीन और अन्य कारण से कुछ परिवारों के पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं थे। इसलिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण हर गांव में चल रहा है। अब सरकार स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के तहत ऐसे परिवार को निजी शौचालय के लिए सहायता राशि प्रदान करेगी जो किन्हीं कारणों से छूट गए थे। उनके पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं है। या फिर चाहते हुए सहायता राशि नहीं प्राप्त कर पाए हैं। ऐसे परिवार भी योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत मिलेगा। वहीं, इसके अलावा जो अनुपयोगी साबित हैं। टैंक खराब है, या अन्य कारण हैं, उसकी भी मरम्मत होगी। इस संबंध में सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।