फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   now banking fecility on kota shop

अब सरकारी राशन की दुकानों पर बैंकिंग संग रिचार्ज सुविधा

Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
now banking fecility on kota shop
अब सरकारी राशन की दुकानों पर बैंकिंग संग रिचार्ज सुविधा
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन के माध्यम से दस हजार तक किया जा सकेगा लेन-देन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सरकारी राशन की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज और बैंकिंग की सुविधाएं भी मिलेंगी। राशन की दुकान पर ये सुविधाएं मिलने से उपभोक्ताओं को दस हजार रुपये तक की रकम निकालने या जमा कराने के लिए बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आपूर्ति विभाग ने राशन की दुकानों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक आर्थिक लेन-देन की व्यवस्था से जोड़ दिया है।

ई-पॉस मशीन के माध्यम से रकम की लेनदेन की सुविधा एक सितंबर 2020 से शुरू हो गई है। राशन की दुकानों पर किसी भी मोबाइल कंपनी का प्रीपेड रिचार्ज, बिल भुगतान, डीटीएच रिचार्ज, किसी भी बैंक से रकम निकालने या जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता आधार सत्यापन के साथ 10 हजार तक की लेन-देन किसी भी समय कर सकता है। पूर्ति निरीक्षक डुमरियागंज नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर ई-ट्रांजेक्शन की व्यवस्था ई-पॉस मशीन के माध्यम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर शुरू हो गई है। राशन डीलर के यहां आधार सत्यापन के बाद 10000 रुपये तक बैंक का लेनदेन किसी भी समय किया जा सकता है। इंडिया फेयर प्राइस डीलर शॉप एसोसिएशन डुमरियागंज के तहसील अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस व्यवस्था से राशन डीलरों का सम्मान बढ़ेगा। कमीशन से आय भी बढ़ेगी, यह सरकार का सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed