फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now action will be taken against the drivers of loud noise

अब तेज ध्वनि वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Aug 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now action will be taken against the drivers of loud noise
अब तेज ध्वनि वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अगर बाइक का साइलेंसर बदलवाकर तेज आवाज में चलने का शौक रखते हैं तो सावधान हो जाएं। तेज ध्वनि करने वाले वाहनों पर अब कार्रवाई होगी। जुर्माना के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए शासन ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग कई प्रकार के बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसमें हृदय रोगियों को तेज आवाज से अधिक परेशानी होती है। चिकित्सक बताते हैं कि तेज आवाज सभी की सेहत के लिए नुकसानदेह है। मौजूदा समय में वाहन तेज आवाज करे, उसके लिए कुल लोग साइलेंसर बदलवा दे रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थान पर तेज आवाज से लोगों को दिक्कत हो रही है। इससे हृदय रोगियों के साथ ही बच्चों के कान पर तेज असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे आवाज गुम होने का भी खतरा बढ़ जाता है। वाहनों की ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए शासन ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ ही जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही केस दर्ज कराने और लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा है। जांच की जिम्मेदारी एआरटीओ को दी गई है। एआरटीओ एके शुक्ल ने कहा कि तेज ध्वनि वाले वाहनों की जांच होगी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें बुलेट पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी आवाज के लिए बदलवा देते हैं साइलेंसर
बाइक की पुरानी आवाज पाने के लिए युवा उसका साइलेंसर बदलवा दे रहे हैं। साइलेंसर बदलने के बाद आवाज काफी तेज हो जा रही है। ऐसे में वाहन करीब आने के बाद लगता है कि धमका हो रहा है। इससे लोगों को दिक्क्त होती है। मगर बाइक चलाने वालों को कोई समस्या नहीं होती है।

इस प्रकार होगी कार्रवाई
पहली बार पकड़े जाने के बाद ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में केस दर्ज होगा और तीन माह की जेल हो सकती है। नहीं तो दस हजार रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं दोबारा पकड़े जाने के बाद छह माह की जेल या 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed