फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   November will be center on mental health theme

मानसिक स्वास्थ्य थीम पर केंद्र रहेगा नवंबर माह

Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
November will be center on mental health theme
मानसिक स्वास्थ्य थीम पर केंद्र रहेगा नवंबर माह
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति को अलग-अलग थीम पर मनाने के लिए शासन ने निर्णय लिया है। नवंबर माह को मानसिक स्वास्थ्य थीम पर कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट थीम को जोर देते हुए जन समुदाय को इससे अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के कारण अपनों को खोने वालों को परामर्श मिलेगा तो वहीं आश्रय गृहों में रह रही महिलाओं व बालिकाओं को मदद पहुंचाई जाएगी। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने जिले को भेजे पत्र में कहा है कि मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्यों में महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना और जनजागरूकता पैदा करना शामिल है। महिला कल्याण अधिकारी दीप्ति नारायण ने बताया कि इस माह चार स्तरों पर कार्यक्रम होंगे। इसमें मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक सपोर्ट पर जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान करना, सहायता, सेवा, संरक्षण व सुरक्षा संबंधी शिनर्णय लेने की क्षमता में विकास करना व उच्च परामर्श के लिए रेफर करने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed