{"_id":"68471c292b943cc4b20a4ce8","slug":"notice-will-be-issued-against-the-applicant-for-not-showing-the-documents-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-139043-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पत्रावली न दिखाने पर पेशकार के खिलाफ जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पत्रावली न दिखाने पर पेशकार के खिलाफ जारी होगा नोटिस
Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने सोमवार को तहसील इटवा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट का जायजा लिया। कोर्ट केस पत्रावली में पांच वर्ष व तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।
एसडीएम कोर्ट के पेशकार ने तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की पत्रावली न दिखा पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसीलदार कोर्ट के पेशकार को भी पत्रावलियों को ठीक करने के निर्देश दिए। तीन वर्ष से लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र, पट्टा, आरसी वसूली, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र आदि पत्रावली की गहनता से जांच की। इस दौरान एसडीएम कुणाल समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।