फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to police station chief and Lekhpal in case of illegal mining

बौद्धकाल से भी पुराना साबित हो सकता है इतिहास: प्राचीन टीलों के अवैध खनन में थानाध्यक्ष, लेखपाल को नोटिस

Sat, 20 May 2023 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 01:13 PM IST
सार

एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने कहा कि कपिलवस्तु क्षेत्र के पिपरासन स्थित प्राचीन टीले में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष कपिलवस्तु एवं हल्का लेखपाल को नोटिस दिया गया है। प्राचीन टीलों की सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Notice to police station chief and Lekhpal in case of illegal mining
कपिलवस्तु क्षेत्र के प्राचीन टीलों का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा। संवाद

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में कपिलवस्तु क्षेत्र के पिपरासन टीले के अवैध खनन के मामले को एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार की शाम उन्होंने मुआयना कर टीलों की स्थिति जांची। अवैध खनन की पुष्टि होने पर उन्होंने कपिलवस्तु के थानाध्यक्ष और संबंधित लेखपाल को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने टीलों के अवैध खनन के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। मंगलवार को एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम पिपरसन पहुंची तो प्राचीन टीले से बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने की तस्दीक हुई। इसपर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने थानाध्यक्ष कपिलवस्तु और संबंधित लेखपाल को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने मौके पर ही कपिलवस्तु क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की निर्देश दिया। कहा कि संरक्षित एवं गैर संरक्षित क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन होगा तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अवैध खनन में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने कहा कि कपिलवस्तु क्षेत्र के पिपरासन स्थित प्राचीन टीले में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष कपिलवस्तु एवं हल्का लेखपाल को नोटिस दिया गया है। प्राचीन टीलों की सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed