{"_id":"65df8c04c8570b004507ecd4","slug":"notice-to-panchayat-assistants-for-boycotting-work-honorarium-stopped-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113588-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार्य बहिष्कार करने पर पंचायत सहायकों को नोटिस, रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार्य बहिष्कार करने पर पंचायत सहायकों को नोटिस, रोका मानदेय
Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के कार्य बहिष्कार करने पर बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया है।
खंड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि कृषि विभाग व तहसील के ओर से गांवों में फसलों का डिजिटल क्राप सर्वे का काम किया जा रहा है, जिसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वे के काम में लगाया गया है। पंचायत सहायकों के द्वारा क्राप सर्वे के कार्यों का बहिष्कार लगातार किया जा रहा था, जिसपर पहले नोटिस जारी की गई। मगर इन लोगों की मनमानी के कारण कार्य बाधित हो रहा है। बुधवार को बीडीओ ने पत्र जारी कर सभी पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।