{"_id":"57d589664f1c1b040d3172f0","slug":"not-to-put-the-jam-memo-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट के सामने सड़क जाम करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने के दौरान ज्ञापन लेने कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने नौगढ़-बांसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक एनएच जाम रहा। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर जाम खत्म किया।
राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय ने कहा कि प्रदेश व केंद्र दोनों सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं से जूझ रहा है तमाम प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त हैं, मगर सरकारें किसानों की समस्याओं के समाधान पर आगे नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह देने की मांग की थी। अभी तक सरकार ने उसे पूरा नहीं किया है, सूखे से प्रभावित किसानों को अभी तक राहत राशि नहीं दी गई। हुदहुद से प्रभावित जिले के सभी किसान हुए थे, लेकिन एक ही ब्लॉक के किसानों को राहत नहीं दिया है। जिले में बाढ़ से प्रभावित किसानों को अभी तक जरूरी सुविधाएं नहीं दी गई है। वहीं बाढ़ के बाद सूखे से फसल आधा से अधिक से अधिक फसल खत्म हो गई लेकिन नहरें बेपानी हैं, नलकूप खराब हैं।
विज्ञापन
सरकार की नजर किसानों के जख्म तक नहीं पहुंच रही कि वह किस पीड़ा में जी रहे हैं। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि अभी केवल सड़क जाम किया गया है अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो जिले के किसान सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान पंकज वर्मा, अनिल राव, विनोद कुमार चौधरी, निराला मौर्य, राम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ.शिवप्रसाद चतुर्वेदी, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।