{"_id":"57f68de74f1c1bcd4e271460","slug":"not-left-the-hospital-office-filled-water-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बचा न दफ्तर, हर ओर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बचा न दफ्तर, हर ओर भरा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जलजमाव हुआ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। हल्की बारिश के बाद शहर की सूरत हर बार बदल जाती है। कुछ ऐसा ही हाल गुरुवार को शहर का रहा। रात में हुई बारिश के चलते सुबह तक कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पीडब्लूडी कार्यालय, नौगढ़ पीएचसी, वन विभाग कॉलोनी सहित कई विद्यालय तालाब में तब्दील हो गए। इससे लोगों के आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, अस्पताल में आए मरीजों को सबसे अधिक समस्या हुई।
गुरुवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश सुबह होते-होते नगर वासियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहा। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। जगह-जगह पानी लगने से लोगों को देर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पीडब्लूडी परिसर व रेस्ट हाउस परिसर में इतना पानी भर गया कि पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया। कुछ ऐसा ही नजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का रहा। यहां परिसर के अलावा अंदर कमरे में भी पानी घुस गया था।
इससे स्वास्थ्य सेवा ध्वस्त रही। मरीजों को कठिनाइयों से जूझना पड़ा। यही स्थिति कलेक्ट्रेट गेट के सामने नौगढ़-बांसी मार्ग का रहा। सड़क के ऊपर लगभग 30 मीटर दूरी तक पानी बह रहा था। इससे हर आने जाने वालों को कठिनाई हुई। इसमें सबसे अधिक परेशानी बाइक व साइकिल सवारों को उठानी पड़ी। बड़े वाहनों के गुजरने से पानी के छींटे से भीग भी गए और गड्ढों में गिरकर चोटिल भी होते हैं।