फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Not dividing fruit, milk, absent teachers

नहीं बंट रहा फल, दूध, शिक्षक भी नदारद

Tue, 08 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Not dividing fruit, milk, absent teachers
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया किशुन में अध्यापक का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों की दुर्व्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही। कहीं स्कूलों से अध्यापक गायब रह रहे हैं तो कहीं रसोइयों के भरोसे संचालन हो रहा है। रंग-रोगन का अभाव है। दूध व फल का वितरण ठप पड़ा है। मंगलवार को कई विद्यालयों में यह स्थिति नजर आई। 
विज्ञापन

अमर उजाल टीम सबसे पहले सुबह 11.40 पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया किशुुन पहुंची। यहां पढने आए कुल 11 बच्चे परिसर में घूमते मिले। पूछने पर बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक नहीं आए हैं। एक रसोइयां भी अनुपस्थित थी। दूसरी रसोइयां सरोज जायसवाल बच्चों की निगरानी कर रही थी। बताया कि मास्टर साहब शायद किताब लेने गए हैं। कब आएंगे, उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सुबह 11.55 बजे प्राथमिक विद्यालय गनवरिया खुर्द में प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक यतींद्रनाथ और अरविंद कुमार कई दिनों से स्कूल नहीं आए हैं। इनके अवकाश पर होने की कोई सूचना भी नहीं है। यहां पंजीकृत 118 में 40 बच्चे उपस्थित मिले। दो दिन से एमडीएम नहीं बना था। दोपहर 12.05 बजे प्राथमिक विद्यालय गनवरिया बुजुर्ग में प्रधानाध्यापिका कुमुदनी मिश्रा दो दिनों से छुट्टी पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पंजीकृत 134 के सापेक्ष 46 बच्चे मौजूद मिले। यहां भी दो दिनों से एमडीएम नहीं बना था। स्कूल में फल व दूध का वितरण भी नहीं हुआ था। 12.25 बजे प्राथमिक विद्यालय महुआ बुजुर्ग में उपस्थित सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक अहमद हुसैन किताब लाने बीआरसी गए हैं। सहायक अध्यापिका तारादेवी छुट्टी पर हैं। यहां एमडीएम में सब्जी चावल बना था, लेकिन बच्चे खुले में जमीन पर इधर-उधर बैठ कर भोजन खा रहे थे।

इस संबंध में भनवापुर बीईओ ज्ञानप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिस भी स्कूल पर फल व दूध वितरण नहीं होने की जानकारी मिल रही है। वहां के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed