फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   not available ration to Villagers

एक महीने से नहीं मिला राशन, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
not available ration to Villagers
एक महीने से नहीं मिला राशन, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिकवा गांव के कोटेदार पर उपभोक्ताओं ने राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि पॉश मशीन पर राशन अंगूठा लगवाकर ग्रामीणों को नवंबर माह का मुफ्त राशन नहीं दिया।

उपभोक्ता फूलमती, सोमना देवी, रामसिद्ध, राम सेवक, सोनी विश्वकर्मा, सिवानी, संगीता, लक्ष्मी, नीरज, शिवदीन, अनीता, लक्ष्मी, सावित्री, मुरली, श्यामू, छांगुर, राम शारदा, राम स्नेही, नीरज, हरिराम, गोवर्धन आदि ने बताया कि हमारे गांव में कोटेदार मुरलीधर चौधरी के भाई बंशीधर कोटे का उठान करके राशन बांटते है। नवंबर माह में केवल एक बार कोटेदार के भाई ने हम सभी से पाश मशीन में अंगूठा लगवा लिया और राशन नहीं दिया। हम लोगों द्वारा राशन की मांग करने पर अगली बार दे दूंगा कह कर बात को टाल देता है। हम लोगों ने इसकी शिकायत गांव के प्रधान गीता देवी से की फिर भी राशन नहीं मिला। हम लोगों के कई घरों में खेती बाड़ी भी नहीं है अगर जल्द ही कोटेदार के द्वारा राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो कई घरों के परिवार भूखमरी पर आ जाएंगे। इस संबंध में कोटेदार के भाई बंशीधर का कहना है कि नवंबर माह में एक बार अंगूठा लगवाया गया है और उसका राशन मैं दिसंबर माह में बांट दूंगा और दूसरी बार का अंगूठा नहीं लगवा पाया था उसका राशन निरस्त हो गया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि मंत्रराम यादव ने कहा कि गांव के ग्रामीणों की शिकायत सही है। नवंबर माह में दो बार की जगह केवल एक बार ही कोटेदार ने अंगूठा लगवाया था। जिसका राशन भी माह बीतने के बाद भी ग्रामीणों में नहीं बांटा। इस संबंध में डीएसओ बृजेश मिश्र ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच की जाएगी मामला सही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed