{"_id":"60f9a91e8ebc3e3fa0186d4b","slug":"not-a-single-female-head-came-to-the-training-siddharthnagar-news-gkp4028232183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में एक भी महिला प्रधान नहीं आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में एक भी महिला प्रधान नहीं आईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण में एक भी महिला प्रधान नहीं आईं
मन्नीजोत। भनवापुर ब्लॉक में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मात्र आठ प्रधान ही शामिल हुए। ब्लॉक क्षेत्र की आधे से अधिक ग्राम पंचायतों में महिलाएं प्रधान बनी हैं, उनमें से एक भी महिला नजर नहीं आईं। उनकी जगह उनके प्रतिनिधि दिखे।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20-20 प्रधानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत समितियां तथा उनकी भूमिका, ग्राम पंचायतों में खुली बैठक प्रक्रिया, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि से संबंधित जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के पहले सत्र में केवल दो तथा दूसरे में छह प्रधानों ने प्रशिक्षण लिया। ब्लॉक क्षेत्र के 111 ग्राम पंचायतों में 58 महिला ग्राम प्रधान चुनी गई है, मगर प्रशिक्षण के दौरान कोई महिला प्रधान नहीं मौजूद रही। उनकी जगह प्रतिनिधि की भूमिका निभा रहे पति या पुत्र दिखे।