{"_id":"64beb20dbfe4d2e5ba036006","slug":"non-teaching-staff-demanded-solution-to-the-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-1946-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षणेतर कर्मचारियों ने समस्या समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षणेतर कर्मचारियों ने समस्या समाधान की मांग की
विज्ञापन
सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने सोमवार को सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग की है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने मांग पत्र में कहा कि शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्रावधान किए जाने की पत्रावली शासन में लंबित है। राज्य कर्मचारियों के समान उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, सेवानिवृत्ति के बाद दिए जाने के प्रस्ताव पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। चिकित्सीय सुविधा के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लिपिक पद पर पदोन्नति का मामला भी अधर में लटका हुआ है। इन मांगों के अलावा कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन की बहाली होना जरूरी है। इस दौरान जिलामंत्री इंद्र कुमार पांडेय, शिव शंकर चौधरी, सरताज अंसारी, जय प्रकाश मिश्र, रामनेवास, लालचंद्र यादव, जगजीवन प्रसाद, शिव पूजन और ओम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद थे।