{"_id":"662ea4cb06f810d2290c3516","slug":"nominations-from-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116546-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नामांकन आज से... कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नामांकन आज से... कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 29 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
आठ दिन नामांकन के समय कलक्ट्रेट की तरफ नहीं जाएंगे वाहन
नामांकन और भीड़ निकालने के बाद छोड़े जाएंगे वाहन
बस्ती ककरहवा हाईवे पर कलक्ट्रेट होने के कारण इधर से निकलते हैं बड़े वाहन
ककरहवा की ओर से आने वाले बड़े वाहन को जमुआर नाला और बांसी की ओर से आने वाले वाहनों को साड़ी और सनई में रोकेगी पुलिस
छोटे वाहनों को साड़ी तिराहा से अशोक मार्ग और शहर से होते हुए भेजे जाएंगे ककरहवा की ओर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से कलक्ट्रेट में नामांकन शुरू होगा। नामांकन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरा कलक्ट्रेट परिसर रहेगा। हर प्वाइंट पर दरोगा और इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी अंदर और बाहर सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। वहीं, कलक्ट्रेट बस्ती-ककरहवा हाईवे पर होने के कारण आठ दिन चलने वाले नामांकन को देखते हुए नामांकन के समय दो से तीन घंटे तक बांसी की ओर से आने बड़े वाहनों को साड़ी और ककरहवा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को जमुआर नाले पर रोका जाएगा। वहीं, छोटे वाहनों को अशोक मार्ग से भेजा जाएगा।
लोकसभा चुनाव के जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले सोमवार नामांकन शुरू हो रहा है, जो छह मई तक चलेगा। नामांकन सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को कलक्ट्रेट में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दिया गया। छूटे हुए स्थानों पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में किया गया है। गाड़ी तय पार्किंग स्थल पर खड़ी करने के बाद कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट गेट तक आने पाएंगे। यहां से गेट पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन व डिवाइस से चेकिंग करने के बाद प्रत्याशी सहित पांच लोगों को गेट से अंदर भेजा जाएगा। यहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके बाद नामांकन हाल में भी सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रहेगी। तीन लेयर में सुरक्षा की मॉनिटरिंग तीन सीओ करेंगे।
-- -
बड़े वाहनों की नामांकन के समय में रहेगी रोक
कलक्ट्रेट बस्ती-ककरहवा हाईवे पर है। यहां हमेशा ट्रक सहित अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं। इसलिए नामांकन के समय दिक्कत होगी। इसे देखते हुए किसी प्रत्याशी के आने के बाद एक से दो घंटे नामांकन के दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका जाएगा। बांसी की ओर से आने वाले वाहनों से सनई से सड़क के बीच में और ककरहवा की ओर से आने वाले वाहनों को जमुआर नाले के पास हाईवे पर। जबकि छोटे वाहनों को शहर के अंदर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -
यह रहेगा पार्किंग स्थल
नामांकन का जबतक समय होगा, कलक्ट्रेट की ओर से वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। इसके साथ ही बर्डपुर की ओर से आने वाले प्रत्याशियों की वाहन की पार्किंग ओवर ब्रिज के पास रहेगा। जबकि बांसी की ओर से आने वाले प्रत्याशियों के वाहन की पार्किंग बीएसएनएल कार्यालय के बगल ग्राउंड में रहेगी। साड़ी तिराहा से आगे वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
-- -
इतने सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
कलक्ट्रेट गेट से परिसर और नामांकन हाल तक 10 प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष तैनात रहेंगे। इसके अलावा दो अतिरिक्त इंस्पेक्टर, 37 सब इंस्पेक्टर, 112 आरक्षी, पांच सीओ, खुफिया विंग, ट्रैफिक और फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। इसके अलावा बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी।
-- -
नामांकन सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारी पूरी है। नामांकन के लिए प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जो कलक्ट्रेट गेट के साथ ही अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पहले गेट पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक