फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No respite from cold yet, it may rain today

Siddharthnagar News: ठंड से अभी राहत नहीं, आज हो सकती है बारिश

Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold yet, it may rain today
सिद्धार्थनगर। धूप से लोगों को राहत मिल रही थी कि बृहस्पतिवार को बादल छाने से व जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से लोगों को एक बार फिर ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बादल छाने से एक बार फिर तापमान में गिरावट आई। जिससे गलन का अहसास हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से लोग ठंड से कांपते रहे। पूरे दिन बर्फीली हवाओं को चलने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। जबकि गलन से शनिवार को राहत मिल सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने लगेगी। रात में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। जबकि हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बादल छाए रहने से ठंड व गलन बरकरार रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed