{"_id":"663132454270b7123d081100","slug":"no-relief-in-weather-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116671-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज धूप और लू से राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज धूप और लू से राहत के आसार नहीं
Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
सिद्धार्थनगर। तेज धूप और लू के कारण आम जनमानस गर्मी से त्रस्त है। दिनभर बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कूलर-पंखे भी इस भीषण गर्मी में बेअसर साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे से ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर में तो चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने हाल बुरा कर दिया। पूरे दिन घरों में उमस का वातावरण बना रहा। आलम यह था कि लोगों को पंखे-कूलर में भी आराम नहीं मिल पा रहा था। कई दिनों से बाजार भी प्रभावित चल रहा है। सुबह आठ बजे से धूप की तेजी और लू के थपेड़ों के कारण बाजार सुना रह रहा है। बाजार में दिन में ग्राहकों की संख्या न के बराबर है। थोड़ी बहुत चहल-पहल और बिक्री जो होती है, वह केवल सुबह-शाम ही हो पाती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज धूप बरकरार रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज की गई।