फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No need to be afraid of Corona's new form but be alert

कोरोना के नए स्वरूप से डरने की जरूरत नहीं पर रहें सतर्क

Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
No need to be afraid of Corona's new form but be alert
कोरोना के नए स्वरूप से डरने की जरूरत नहीं पर रहें सतर्क
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कहा-दूसरे देशों से पहुंचे सभी लोगों की हो रही है निगरानी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के नए स्वरूप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि इस नए स्वरूप से डरें नहीं, लेकिन सतर्कता जरूर बरतें।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर से लेकर अब तक जिले में 96 लोग अलग-अलग देशों से घर पहुंचे हैं। सभी निगरानी स्वास्थ्य टीम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से यह भी अपील की है कि विदेश से आने वाले लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 14 दिन घर पर रहें। जांच में अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में कोरोना का नया स्वरूप मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ के कोरोना वायरस के संबंध में जारी अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद है। विभाग ने सभी से कहा है कि विदेश से घर पहुंचे लोगों का सप्ताह भर का दिन पूरा होने के बाद आठवें दिन जांच जरूर कराएं। घरों पर 14 दिनों तक अलग रहें। इस बीच परिजन भी विदेश से आए लोगों से आइसोलेशन पूरा होने या जांच में निगेटिव रिपोर्ट आने तक मिलने से बचें। किसी भी प्रकार का सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य लक्षण दिखे तो विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि समय से जांच कराते हुए उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे टीका जरूर लगवाएं। पहली डोज ले चुके लोग दूसरी डोज जरूर लगवाएं।
आठ बेड का बनाया वार्ड
स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए जिला अस्पताल में छह से आठ बेड का नया वार्ड तैयार कराया है। इस वैरिएंट से संक्रमित मिलने पर मरीजों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा। अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो एमसीएच विंग में अलग वार्ड में सभी को रख कर उपचार की तैयारी की गई है।
संपर्क में आने पर होगी जांच
विदेश से लौट रहे लोगों को 14 दिनों तक निगरानी में रहने का दिशा-निर्देश है। इस बीच परिवार या आस-पड़ोस में कोई भी व्यक्ति विदेश से लौटे नागरिक के संपर्क में आता है तो उसकी कोविड जांच कराई जाएगी।

अपनाएं कोविड प्रोटोकाल
कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल जरूरी है। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। बच्चों व बुजुर्गों का काफी ध्यान दें। इम्युनिटी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करें। बाहरी लोगों से मिलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed