फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No doctors at the hospital; treatment relies on pharmacists.

Siddharthnagar News: अस्पताल में डॉक्टर नहीं, फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज

Thu, 16 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
No doctors at the hospital; treatment relies on pharmacists.
महदेवा बाजार। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार में डाॅक्टर की तैनाती न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। फार्मासिस्ट के सहारे व्यवस्था किसी तरह खींची जा रही है। सामान्य बीमारी में भी मरीजों को मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। इसमें समय बर्बाद होने के साथ आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक न होने से स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट कर रहे हैं। बच्चे का इलाज कराने आए रमवापुर निवास बनारसी ने बताया कि डाॅक्टर न होने के कारण फार्मासिस्ट से दवा ली है। स्थानीय निवासी संदीप ने बताया कि दो माह से कोई डाॅक्टर नहीं है। खजुरिया के निजामुद्दीन ने बताया कि डाॅक्टर के अभाव में 40 गांव की लगभग 35 हजार आबादी बेहतर इलाज से वंचित है। इलाज कराने के लिए मजबूरन निजी अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार को एक वर्ष पूर्व प्रसव केंद्र बनाया गया है लेकिन अब तक एक भी प्रसव नहीं हुआ। केंद्र पर एएनएम की तैनाती नहीं है। स्टाफ नर्स का पद भी खाली पड़ा है। वहीं, डाॅक्टर की भी तैनाती न होने से समस्या आ रही है। गांव के संदीप कुमार, सद्दाम, बनारसी, ज्वाला, निजामुद्दीन, जितेंद्र कोइल आदि ने डॉक्टर की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी नहीं है।

अगर ऐसा है तो पता करवाते हैं। डॉक्टर की तैनाती के लिए पत्राचार किया जाएगा।
- डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed