{"_id":"6845c961e46c97a51b0b0609","slug":"no-clues-found-in-camerasdepartmental-employees-on-radar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138986-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैमरों में नहीं मिले सुराग...विभागीय कर्मचारी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैमरों में नहीं मिले सुराग...विभागीय कर्मचारी रडार पर
Sun, 08 Jun 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय और गोदाम का ताला तोड़कर करीब तीन लाख से अधिक का राशन व तेल चोरी की चोरी हुई थी। इस घटना को हुए चार माह से अधिक का वक्त गुजर चुका है। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है।
पुलिस अब इस बिंदू पर जांच कर रही है कि वास्तव में पुष्टाहार आया था या फिर सब कागजों का खेल है। बिना उतरे ही पूरी कहानी रच दी गई है। पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। ऐसे में जल्द ही मामले में कुछ सामने आ सकता है। वहीं, लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ ऑफिस और बगल में बने गोदाम का ताला तोड़कर 12 फरवरी की रात चोरों ने उसमें रखा 101 गत्ता (1515 लीटर) तेल व 25 बोरी (12.5 क्विंटल) चने की दाल को उठा ले गए थे। 13 फरवरी को सुबह दफ्तर पहुंचे सीडीपीओ संजय गुप्ता को जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने 112 पीआरबी टीम को सूचना देने के साथ त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई। चोरी की घटना के बाद चार माह का समय बीत जाने के बाद भी चोरी के घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन सिंह राठौर ने बताया कि मैं अभी ट्रांसफर होकर आया हूं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज, स्टाॅक मिलान व उठान की जांच में भी नहीं मिला सुराग
भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़ चोरी हुए करीब तीन लाख से अधिक के राशन व तेल के मामले में पुलिस ने ब्लाॅक परिसर में लगे डेढ़ दर्जन और पांच किलोमीटर की जद में चौराहों पर लगे 200 सीसी कैमरे फुटेज को खंगाला।
मगर इस फुटेज में पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। उठाना व स्टाॅक मिलान करने के बाद भी अब तक चोरी के घटना का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की अब तक किए गए जांच में कोई सुराग नहीं मिलने से चोरी की घटना पर भी संदेह हो रहा है कि आखिर चोरी हुई थी या नहीं। फिलहाल जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक लोग तरह-तरह से कयास लगा रहे हैं।