{"_id":"57093eff4f1c1b1a28c8116c","slug":"nine-days-after-the-purchase-has-not-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन बाद भी शुरू नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन बाद भी शुरू नहीं हुई खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जम्हरिया का बंद पड़ा सहकारी समिति।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेेहूं क्रय केंद्रों के नियमित संचालन का प्रशासन भले ही दावा करे, मगर हकीकत इसके परे है। क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर नौ दिन बाद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। आधी-अधूरी तैयारियों के कारण किसान क्रय केंद्रों से निराश लौट रहे हैं।
जोगिया ब्लॉक में दो क्रय केंद्र नगपरा व जम्हारिया में बनाया गया है। इन क्रय केंद्रों पर बैनर तो लगा दिया गया है, लेकिन कर्मचारी नदारद हैं। ऐसे में उपज बिक्री की लालसा लेकर आने वाले किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
ऐसे में किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति नगपरा पर बैनर टांग दिया गया है, लेकिन अभी तक समिति का ताला नहीं खुला। वहीं साधन सहकारी समिति जम्हारिया पर भी खरीदारी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में साधन सहकारी समित जम्हारिया के सचिव गौरी शंकर का कहना है कि विभाग से हमें दो दिन पहले स्टेशनरी मिली है। साफ-सफाई करा दिया गया है। सोमवार से खरीदारी की जाएगी।