{"_id":"61d08d968cbb3264c90df36e","slug":"new-year-celebrated-enthusiasticly-siddharthnagar-news-gkp4221043196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम पर भारी रहा नया साल मनाने का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम पर भारी रहा नया साल मनाने का उत्साह
विज्ञापन
नव वर्ष पर जिला उद्यान पार्क में फूलो के बीच सेल्फी लेते स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द मौसम पर भारी रहा नया साल मनाने का उत्साह
बानगंगा बैराज और पार्कों में लोगों ने मनाईं खुशियां
प्रमुख मंदिरों में भी लोगों ने किया पूजन-अर्चन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। साल 2022 केे पहले दिन लोगों ने अपने लोगों के साथ खुशियां मनाईं। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देकर नए साल के मंगलमय होने की कामना की। मौसम सर्द पर नया साल मनाने वाले लोगों को उत्साह भारी रहा। लोग सुबह अपने दोस्तों और परिवार के साथ निकले और पार्क एवं बानगंगा बैराज पहुंच गए, वहीं लोगों ने मंदिर में पूजन अर्चन कर मंगल कामना की।
शहर का बुद्ध विहार पार्क सर्द मौसम में गुलजार हो गया। लोगों की भीड़ देखकर ठेला, खोमचा की दुकानें भी लग गईं। दोपहर एक बजे के बाद वहां मेला जैसा दृश्य बन गया। युवाओं ने अपने दोस्तों को पुष्प गुच्छ और उपहार देखकर शुभकामनाएं दीं। पार्क के बीच हरियाली और खिले हुए फूलों के बीच लोग दिन भर सेल्फी लेते रहे। शिक्षकों की टोली स्कूली बच्चों के साथ पार्क में पहुंची और उन्हें साल के पहले दिन सुखद अहसास कराया। इसी प्रकार शोहरतगढ़ के बानगंगा बैराज के पास सुबह से शाम तक फोटोग्राफी कराने वाले युवाओं को तांता लगा। बैराज के ऊपर चढ़कर लोगों ने नदी के बैकअप में दिखाते हुए फोटो बनाया तो कुछ लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
मंदिरों में किया पूजन
साल के पहले दिन शनिवार को प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करने वाले लोगों को तांता लगा रहा, जबकि शाम को भी लोगों ने मंदिर में जाकर आरती करके मंगल कामना की। शहर के सिंहेश्वरी देवी मंदिर, शोहरतगढ़ के पल्टा देवी मंदिर, योग माया मंदिर जोगिया सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की संख्या अधिक रही। सिंहेश्वरी देवी मंदिर के संचालक आचार्य दिव्यांशु ने बताया कि भक्तों ने भगवती के दर्शन पूजन कर मंगलकामना की, शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
आधी रात को जलाए पटाखे
साल 2021 के अंतिम दिन शुक्रवार की रात 12 बजे अचानक आतिशबाजी से लोगों की नींद खुल गई। पुलिस और कोरोना संक्रमण के कारण लोगों ने सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया। लोगों ने अपनी छतों पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। रात में कुछ लोगों ने केक काटा जबकि कई स्थानों पर मिष्ठान्न का वितरण किया गया।