{"_id":"69fbab8294b879fdd00fbaae","slug":"new-trains-will-pass-through-the-district-passengers-will-get-great-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157725-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले से होकर गुजरेंगी नई ट्रेनें... यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले से होकर गुजरेंगी नई ट्रेनें... यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Thu, 07 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई नई ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है, जिससे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम हो रहा है। इसी क्रम में उनकी मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिले से होकर गुजरने वाली नई ट्रेनों को स्वीकृति दी है।
सांसद के अनुसार, दिल्ली से गोरखपुर के बीच सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और गोंडा होते हुए नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर के नकहा जंगल से बढ़नी होते हुए लखनऊ के डालीगंज तक नई पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिली है। वहीं, नकहा जंगल से गोंडा तक बाया बढ़नी नई डेमू ट्रेन चलाने की भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस को जिले से होकर प्रतिदिन चलाने के प्रस्ताव पर रेलवे की ओर से तकनीकी जांच कराई जा रही है। इसी तरह कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी-चौरा एक्सप्रेस को बढ़नी तक विस्तार देने के प्रस्ताव पर भी प्रक्रिया जारी है।
सांसद ने यह भी कहा कि खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना पर काम प्रगति पर है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
उन्होंने दावा किया कि इन रेल सेवाओं के शुरू होने से जिले के लोगों को रोजगार, व्यापार और आवागमन के नए अवसर मिलेंगे। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सिद्धार्थनगर के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।