फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepali soldiers seized goods worth over Rs 2 lakh at the border.

Siddharthnagar News: सीमा पर नेपाल के जवानों ने दो लाख रुपये से अधिक के सामान पकड़े

Wed, 20 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nepali soldiers seized goods worth over Rs 2 lakh at the border.
कपिलवस्तु। नेपाल के जिला कपिलवस्तु अंतर्गत मायादेवी गाऊं स्थित बीओपी चाकर चौड़ा की सशस्त्र सीमा बल एपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल की टीम ने सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख 36 हजार रुपये मूल्य के सामान बरामद किए हैं। इसे आवश्यक कार्रवाई के बाद सुठौली और मर्यादपुर खुनुवां भंसार कार्यालय के हवाले कर दिया गया है। एपीएफ नेपाल के डीएसपी दीपेंद्र बिस्ट के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जवानों ने बजहां स्थित गौरी बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जांच शुरू की। इस दौरान एक भारतीय बाइक के साथ बड़ी मात्रा में खाद्य और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। इनमें कुरकुरे, धान, चीनी और अन्य छोटे-मोटे सामान शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार इन सामानों की कुल कीमत करीब एक लाख 92 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी दीपेंद्र बिस्ट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि अवैध तस्करी और बिना कागजात के सामानों की आवाजाही को रोका जा सके।
विज्ञापन

इसी अभियान के दौरान अलीगढ़वा बॉर्डर क्षेत्र के पास से जवानों ने एक वुड कटर मशीन सहित कई उपकरण भी बरामद किए। इन सामानों की कीमत करीब 44 हजार रुपये बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद मशीन और उपकरण बिना वैध दस्तावेजों के सीमा पार ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जवानों ने अलीगढ़वा सीमा क्षेत्र से लगभग 10 किलो मछली भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed