{"_id":"6123d4078ebc3ec62c74d5e6","slug":"nepali-girl-rescued-from-human-traffickers-siddharthnagar-news-gkp4065149156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली लड़की को मानव तस्कर के चंगुल छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली लड़की को मानव तस्कर के चंगुल छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली लड़की को मानव तस्कर के चंगुल छुड़ाया
शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सोमवार को नेपाल सीमा पर एक नेपाली लड़की को मानव तस्करी के आरोपित से मुक्त कराया।
टीम ने उन्हें नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी 43वीं वाहिनी कार्यवाहक उप कमांडेंट मनोज कुमार के मुताबिक, सोमवार को सीमा चौकी खुनुवां के जवान गश्त पर थे। उसी बीच नेपाली लड़की और एक व्यक्ति सीमापार करते हुए दिखे।
संदेह होने के बाद पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपित व्यक्ति उस लड़की को नौकरी दिलवाने व आकर्षक जीवन शैली का झांसा देकर मुंबई लेकर जाना चाह रहा था। इसके बाद पीड़ित लड़की तथा आरोपित को नेपाल पुलिस की चौकी मर्यादपुर को सुपुर्द कर दिया गया।