फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nepali citizan

मुंबई से लौटे नेपाली नागरिकोँ को नहीं मिला देश में प्रवेश

Thu, 07 May 2020 05:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
nepali citizan
मुंबई से लौटे नेपालियों को नहीं मिला नेपाल में प्रवेश
विज्ञापन

परसा। लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे नेपाली मजदूर अपने देश नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि नेपाल सरकार फिलहाल इन्हें अपनाने को तैयार नहीं है। मुंबई में मजदूरी करने वाले 33 नेपाली व्यक्तियों ने बुधवार को नेपाल जाने का प्रयास किया भिलमी गांव के पास सीमा स्थित नो मैंस लैंड में इन लोगों को नेपाली सशस्त्र बल के जवानों ने रोक दिया। इन मजदूरों का कहना है कि नेपाली प्रशासन उन्हें नेपाल में ले जाकर क्वारंटीन कराए। प्रवेश नहीं मिलने पर यह लोग दिनभर भूखे प्यासे वहीं पड़े रहे। सूचना मिलने पर नेपाल के कृष्णानगर नगर पालिका के मेयर रजत प्रताप शाह और नेपाल सशस्त्र बल के डीएसपी सुशील शाही मौके पर पहुंचे। इन मजदूरों के लिए पानी व टेंट की व्यवस्था की। इसके बाद भिलमी गांव पालिका ने इन्हें भिलमी स्थित विद्यालय में रखवा कर भोजन की व्यवस्था की। कृष्णानगर नगर पालिका के मेयर रजत प्रताप शाह ने बताया कि नेपाल सरकार से बात हो रही है। फिलहाल इन्हें नेपाली सीमा में भिलमी स्थित विद्यालय में शिफ्ट करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed