फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nepalganj curfew

Siddharthnagar News: नेपालगंज में तनाव से लौटने लगे पर्यटक, बॉर्डर पर बेरौनक हुए बाजार

Sun, 08 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
nepalganj curfew
नेपालगंज के जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस। सोशल मीडिया
फोटो-
विज्ञापन

-कम हुई पर्यटकों की संख्या, बहराइच से आने वाले वाहनों को बढ़नी से वापस भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपालगंज में बवाल और तनाव के कारण नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई है। बॉर्डर पर कारोबार गिरा है। टैक्सी वालों को लौटा देने के कारण भी उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। नेपालगंज में स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण बॉर्डर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नेपालगंज में फिर बवाल की खबर आने के बाद बॉर्डर क्षेत्रों में बाजारों में ग्राहक कम हो गए हैं। बाजार बेरौनक होने के साथ ही आसपास के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वे पल-पल की खबर ले रहे हैं। भारत-नेपाल से रोटी-बेटी का रिश्ता है। इस समय दोनों देशों के लोग सीमा पार करने से बच रहे हैं। उनकी चिंता है कि और बॉर्डर सील हुआ तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बहराइच का रूपनदेही बॉर्डर सील होने के कारण वहां से 110 किमी दूरी तय करके लोग बढ़नी बॉर्डर पर आ रहे हैं। वहां भी पीली प्लेट वाले भारतीय वाहनों को लौटा दिया जा रहा है। सफेद प्लेट वाले निजी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण पर्यटकों की संख्या में भी कमी आ रही है। वहीं, बॉर्डर क्षेत्र में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़वा के अब्दुल कलाम ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में कारोबार प्रभावित हुआ है। व्यापारियों के अनुसार हर दिन 20 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

खुनुवा प्रतिनिधि के अनुसार, नेपालगंज में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा में ढील दी गई है। शनिवार सुबह छह से नौ बजे तक का प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, शनिवार से कर्फ्यू रात आठ से सुबह चार बजे तक रहेगा। मुख्य जिला अधिकारी बिपिन आचार्य की ओर से जारी नोटिस में शनिवार सुबह नौ से रात आठ बजे तक निषेधाज्ञा बरकरार रखी गई है। इससे पहले सुबह छह से रात आठ बजे तक निषेधाज्ञा लागू थी।
नेपालगंज में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा होने के बाद बीते मंगलवार की दोपहर एक बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहां शांति व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत-नेपाल के बढ़नी, ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां सहित अन्य बॉर्डर पर भी सख्ती बरती जा रही है।


हर दिन कम हो रही वाहनों की संख्या
भारत-नेपाल के बढ़नी बॉर्डर पर नेपाल जाने वाले वाहनों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। भंसार कार्यालय कृष्णानगर के अनुसार बुधवार को 400 वाहनों ने प्रवेश किया था। बृहस्पतिवार को 367 और शुक्रवार को 350 वाहनों ने नेपाल में प्रवेश किया। नेपाल के मुख्य भंसार अधिकारी गगनदीप ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की जांच की जा रही है।
नेपाल-भारत मैत्री संगठन के केंद्रीय संयोजक नेपाल राजेश ज्ञावाली ने बताया कि नेपालगंज में बवाल के बाद लगातार पर्यटकों की संख्या घटी है। नेपाल के जोमसोंग, पोखरा, बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज, चितवन राष्ट्रीय निकुंज लुम्बिनी आदि जगहों पर आने वालों की संख्या घटी है।

वापस भेज रहे पीली प्लेट वाले वाहन
भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवान पीली प्लेट वाले वाहनों को वापस भेज दे रहे हैं। पहले टैक्सी परमिट वाले वाहनों को भंसार कराने के बाद नेपाल में जाने की सुविधा मिलती थी। अब उन्हें बाॅर्डर से वापस कर दिया जा रहा है। इस कारण पर्यटकों व जरूरतमंद लोगों को पैदल चलकर बॉर्डर पार जाना पड़ता है। इसके बाद उन्हें नेपाल के वाहन को बुक करके आगे जाना पड़ रहा है।
बढ़नी बॉर्डर पर शनिवार को महाराष्ट्र से आए चालक जीतेंद्र ने बताया कि उन्हें दांग जाना था, लेकिन चेक पोस्ट से लौटा दिया गया है। उस छोटी बस में 17 लोग सवार थे। दिल्ली से आए चालक सोनू ने बताया कि उन्हें काठमांडू जाना था, लेकिन अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। इसी बॉर्डर पर चालक अशोक ने बताया कि नेपालगंज में बवाल से पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई है। ककरहवा बॉर्डर पर कलाम ने बताया कि वह पर्यटकों के साथ जाकर सहयोग करते हैं तो उन्हें कुछ रुपये मिल जाते हैं। ककरहवा बॉर्डर पर बसों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। पर्यटक कम होने से उनका भी रोजगार कम रहा है।


वर्जन

बॉर्डर के चेक पोस्ट पर पीरी प्लेट वाले वाहनों को रोकने का आदेश नहीं दिया है। नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। नियम के अनुसार बॉर्डर पर वाहनों के प्रवेश हो रहे हैं।
-डॉ. शक्ति सिंह, डिप्टी कमांडेंट, एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed