{"_id":"5888de1e4f1c1b476fcf48ca","slug":"nepalese-police-were-able-to-tighten-the-screws-on-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली शराब पर शिकंजा नहीं कस पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली शराब पर शिकंजा नहीं कस पा रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाली शराब की तस्करी पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। सीमा पर नेपाली शीशी को हाथ में झुलाते लोग बॉर्डर पार कर रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में नेपाली शराब को स्टोर कर बाजार में भेजा जा रहा है। ऊपर के आदेश पर चलने वाले अभियान में चिन्हित लोगों का चालान कर कोरम पूरा कर लिया जाता है। पूरी प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिखती है।
सीमा पर नेपाली शराब की तस्करी जोरों पर है। हालात यह है कि सीमा से 15 किमी अंदर तक के सरकारी देशी शराब के दुकानदार पूरे दिन मक्खी मारते हैं। वहीं तस्करी के धंधे से जुड़े लोगों के गांव में खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। इतना होने के बाद भी पुलिस आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। अभियान आने पर पुलिस को गुडवर्क भी यही धंधेबाज कराते हैं। गाहे-बगाहे पुलिस के जवान किसी को पकड़ कर जेल भेजते हैं। जिले के 18 थानों में पुलिस ने 15 से 24 जनवरी तक नेपाली व कच्ची शराब के धंधे से जुड़े कुल 123 मामलों को पकड़ा।
129 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 1 हजार 718 लीटर शराब को बरामद किया। इसमें नेपाली व कच्ची शराब दोनों सम्मिलित है। पुलिस आफिस के मुताबिक 15 जनवरी को 254 शीशी, 16 को 150, 17 को 25, 18 को 194, 19 को 93, 20 को 66, 21 को 10, 22 को 30, 23 को 30 व 24 जनवरी को 78 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले की पुलिस ने 15 व 16 जनवरी को अभियान चलाया था। पुलिस के यह आंकड़े पूरी कहानी को बयां करने के लिए काफी है। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर ने कहा कि नेपाली शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस छापेमारी करती रहती है। नेपाली शराब की तस्करी में अगर किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।