फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Sealed Seal, Barriers Launched at Five Locations

नेपाल सीमा सील, पांच स्थानों पर लगे बैरियर

Mon, 27 Nov 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nepal Sealed Seal, Barriers Launched at Five Locations
बढ़नी में नेपाल बाॅर्डर सील होने के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के  मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा कर दी गई है। निकाय चुनाव को कुशलपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सोमवार की देर शाम सील कर दिया गया। नेपाल सीमा से जुड़े पांच स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। वहीं, पड़ोसी जनपदों से लगती सीमा पर भी छह स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। इसे भी मंगलवार की शाम से सील किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से लगती है। खुली सीमा के चलते चुनाव की निष्पक्षता में खलल की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सील करने का निर्देश दिया था। इसके तहत सोमवार की शाम 5 बजे से बॉर्डर से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक बढ़नी, ककरहवा, खुनुवां, अलीगढ़वा व मलगहिया के पास नेपाल से लगती सीमा को बंद कर दिया गया है। यहां से अब किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन

बुधवार को मतदान खत्म होने के बाद ही बॉर्डर चालू किया जाएगा। उधर, बलरामपुर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर से लगती जिले की सीमा पर छह स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। मंगलवार की शाम से इसे भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के अंदर मतदान दिवस पर निकाय क्षेत्रों में प्रवेश पर पाबंदी के लिए 25 स्थानों पर बैरियर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed