{"_id":"6478eb50607c49908b08ba85","slug":"nepal-angry-youth-kills-girlfriend-and-uncle-after-rejecting-marriage-proposal-siddharthnagar-news-c-7-1-190217-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में बना हैवान: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा हुआ युवक, गुस्से में प्रेमिका और चाचा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में बना हैवान: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा हुआ युवक, गुस्से में प्रेमिका और चाचा को मार डाला
Fri, 02 Jun 2023 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:20 AM IST
सार
मोहन थारू, बम बहादुर थारू (70) की भतीजी अंजनी (18) से प्रेम करता था। बृहस्पतिवार को वह शादी का प्रस्ताव लेकर अंजनी के घर गया था। अंजनी और बम बहादुर ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर मोहन ने चाचा-भतीजी पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका और उसके चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना बृहस्पतिवार को नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर छह मटियारिया में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रुपनदेही जिले के कंचन गाऊ पालिका दो निवासी मोहन थारू (22) मटियारिया निवासी बम बहादुर थारू (70) की भतीजी अंजनी (18) से प्रेम करता था। बृहस्पतिवार को वह शादी का प्रस्ताव लेकर अंजनी के घर गया था। अंजनी और बम बहादुर ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर मोहन ने चाचा-भतीजी पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: निजी चिकित्सक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीतपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बम बहादुर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने की वजह से अंजनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसपी प्रेम बस्नेत ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन