फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Negligence in school building repair and toilet construction, salary withheld

Siddharthnagar News: स्कूल भवन मरम्मत एवं शौचालय निर्माण में लापरवाही, रोका वेतन

Thu, 18 May 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Negligence in school building repair and toilet construction, salary withheld
सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेश्वर नाथ में भवन मरम्मत एवं शौचालय निर्माण के लिए 6.54 लाख रुपये आवंटित हुआ था। जिसके निर्माण में लापरवाही करते हुए अभी तक शौचालय की सिर्फ छत स्तर तक का ही निर्माण हुआ है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेश्वर नाथ के भवन मरम्मत के लिए विभाग की तरफ से वर्ष 2022-23 में कंपोजिट ग्रांट मद से 75000 रुपये, विद्यालय मरम्मत के लिए 3.89 लाख रुपये, बालक शौचालय के लिए 95000 रुपये एवं बालिका शौचालय के लिए 95000 रुपये एसएमसी खाते में भेजी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव ने बीएसए को भेजे रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने 15 अप्रैल 2023 को सुबह 08:18 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेश्वर नाथ का निरीक्षण किया था। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाये गये और समस्त अभिलेख आलमारी में बंद पाये गये। विद्यालय परिसर के बाहर दो शौचालय संयुक्त रूप से निर्माणाधीन छत स्तर तक पाये गये, अन्य कोई कार्य कराए जाने का प्रमाण नहीं मिल सका। उन्होंने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता किए जाने की बात कहते हुए कमेटी गठित कर भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए निर्देशित किया है कि इस मामले में सुसंगत साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्माण कार्यों के जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी इटवा एवं जिला समन्वयक (निर्माण) की संयुक्त जांच टीम गठित किया गया है। बीएसए ने जांच टीम को निर्देश दिया है कि विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवंटित धनराशि से क्या- क्या कार्य कराए गए हैं स्पष्ट फोटो सहित सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध करायें, जिससे अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed