फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NEET conducted under CCTV surveillance, 66 absent

Siddharthnagar News: सीसीटीवी निगरानी में हुआ नीट, 66 गैरहाजिर

Mon, 04 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
NEET conducted under CCTV surveillance, 66 absent
सिद्धार्थनगर। मेडिकल में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में प्रशासन की सतर्कता रही। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे रहे। उन्हीं की देखरेख में तय समय पर प्रश्नपत्र का वितरण और संपन्न होने के बाद कॉपी जमा कराई गई। वहीं, जिम्मेदार पल-पल की मॉनिटरिंग करते रहे। परीक्षा के लिए कुल 2736 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से 2670 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के आठ केंद्रों पर रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चले नीट के लिए केंद्रों पर समय से पहले ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद भी अभ्यर्थियों की चेकिंग की और फिर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में 192 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। अन्य केंद्रों की स्थिति में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर में 384 में से सात, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ में 216 में से छह, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में 432 में से 10, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में 384 में से 11, श्रीसिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 240 में से आठ, तिलक इंटर कॉलेज बांसी में सात और शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 600 में से 17 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
शोहरतगढ़। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए नीट में भाग लेने के सुबह से ही शिवपति इंटर काॅलेज केंद्र पर परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भारी भीड़ रही। गेट पर पुलिस के जवानों ने परीक्षार्थियों की गहन तलाशी लेने व फोटो आधार कार्ड और प्रवेशपत्र की जांच करने के बाद ही कक्ष में जाने को मिला। शिवपति इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 600 परीक्षार्थियों में 583 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 17 ने परीक्षा छोड़ दी। ऑब्जर्वर डाॅ. जय सिंह यादव और डाॅ. अखिलेश सिंह ने कहा कि शिवपति इंटर काॅलेज में नीट की परीक्षा में कुल 583 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दे रहे छात्रों पर कड़ी नजर रखी गई थी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक विक्रम प्रसाद यादव, राम विलास यादव, प्रमोद पाल, उनि राजकुमार यादव व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
---
बोले परीक्षार्थी
पेपर आसान था। कुछ विज्ञान के प्रश्न ने परेशान किया है। अच्छे अंक प्राप्त होंगे। तैयारी के अनुसार पेपर आया था।
रिश्ता पांडेय, छात्रा

---
जिस प्रकार से तैयारी की थी। पेपर वैसे ही आए थे। जनरल नॉलेज, जीव विज्ञान और पारिवारिक ज्ञान के प्रश्न बेहतर थे। अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
पल्लवी पांडेय, छात्रा

---
विज्ञान का प्रश्न के चार से पांच प्रश्न कठिन थे। इन्हें हल करने में परेशानी हुई थी। बाकी सभी प्रश्न तैयारी के अनुसार आए थे।
सौरभ सिंह, छात्र
---

नीट की परीक्षा के सारे प्रश्न ठीक थे। कुछ सवाल घुमा कर पूछे गए थे। जवाब देने में परेशानी हुई। पेपर अच्छा हुआ है।
शिवांश पांडेय, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed