{"_id":"67fd4c25218dc579f00030b2","slug":"nearly-two-and-a-quarter-kilograms-of-hashish-recovered-smuggler-flees-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135800-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पौने दाे किलो चरस बरामद तस्कर भाग गया नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पौने दाे किलो चरस बरामद तस्कर भाग गया नेपाल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी चेरिगवां की टीम ने रविवार में सीमा पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़कर नेपाल सीमा में भाग गया। चेकिंग के दौरान बाइक से पैकेट में रखी पौने दो किलो चरस बरामद हुई। उसे शोहरतगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43 वीं वाहिनी सीमा चौकी चेरीगवां के जवान रविवार को गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक तस्कर चरस लेकर नेपाल से आने वाला है। सूचना पर टीम अलर्ट हो गई। इसी बीच एक बाइक आती दिखी।
जवानों ने सीमा प्रवेश में करते ही उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़कर नेपाल सीमा में भाग गया। बाइक की तलाशी ली गई जिसमें डिक्की से प्लास्टिक में चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। समवाय कमांडर द्वारा औषध निरीक्षक तथा वाहिनी के स्वान दस्ता को बुलाया गया तथा बरामद पदार्थ की जांच की गई, जिसमें चरस जैसे पदार्थ की पुष्टि हुई। तौल में 1746 ग्राम चरस जैसा पदार्थ पाया गया। संवाद