{"_id":"676306de5e5129b16b092507","slug":"ncert-books-will-be-cheaper-by-20-percent-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129222-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनसीईआरटी की किताबें 20 प्रतिशत तक सस्ती होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनसीईआरटी की किताबें 20 प्रतिशत तक सस्ती होंगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने सोमवार को आगामी सत्र से कक्षा नौ से 12 तक की किताबें 20 प्रतिशत तक सस्ती होने की बात बताई।
इस पर अभिभावकों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई में किताबें 20 प्रतिशत तक सस्ती होने से बच्चों की कितातें खरीदने में सुविधा मिलेगी। अभिभावकों ने बताया कि इस छूट से लाखों अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने में सुविधा मिलेगी।
दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि पहली बार पाठ्यपुस्तकों की कीमत में इतनी कमी की गई है। इस वर्ष एनसीईआरटी ने कागज खरीद की दक्षता में काफी सुधार किया और नवीनतम प्रिंटिंग मशीनों के साथ प्रिंटर भी शामिल किए हैं। एनसीईआरटी ने इसका लाभ देश के छात्रों को देने का फैसला किया है। अभिभावकों ने कहा कि एक साथ 15 करोड़ किताबें प्रकाशित होने से सभी किताबें भी आसानी से मिलेंगी, जबकि सस्ती मिलने से अभिभावकों को बचे पैसे से बच्चों की अन्य जरूरतें पूरी करने में आसानी होगी।