फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NCC will enter the university campus by 10th July

Siddharthnagar News: 10 जुलाई तक होगी विवि कैंपस में एनसीसी का प्रवेश

Sun, 09 Jun 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
NCC will enter the university campus by 10th July

विज्ञापन
लिखित व शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगी प्रवेश
प्रवेश के लिए 16 से 26 वर्ष निर्धारित है आयु सीमा
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं एनसीसी में प्रवेश के लिए एक जुलाई से 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एनसीसी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु सीमा 16 से 26 वर्ष के मध्य होना चाहिए। जबकि प्रवेश के लिए छात्र को विश्वविद्यालय कैंपस का छात्र होना अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय में एनसीसी की कक्षाएं संचालित होती है। इस क्रम में एनसीसी विभाग के प्रथम व तृतीय कैडेटों का प्रवेश जुलाई में होना है। इसमें प्रवेश लेने वाले छात्रों को एनसीसी कार्यालय में प्रवेश मिलेगा। इसके विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र 10 बजे से शाम चार बजे तक फार्म प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश लिखित व शारीरिक शिक्षा के आधार पर होगी। परीक्षा का परिणाम एनसीसी कार्यालय व वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। प्रवेश फार्म भरने के लिए छात्रों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र की फोटो कापी, इंटरमीडिएट की फोटो कापी, आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक पासबुक व चेकबुक की फोटो कापी व विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अध्ययन प्रमाणपत्र की फोटोकापी लाना अनिवार्य है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश फार्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म भरने के बाद परीक्षा का समय निर्धारित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र-छात्राओं का एनसीसी कैडेटों में प्रवेश लिया जाएगा। एनसीसी विभाग के लेफ्टिनेंट डॉ. प्रज्ञेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश फार्म भरने का समय निर्धारित हो गया है। सूचना के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed