फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Navratri atarts from today.rain is desturbed.

नवरात्र आज से, तैयारियों में बारिश बनी बड़ी बाधा

Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Navratri atarts from today.rain is desturbed.
बारिश से बचाने के लिए प्रतिमा को ढंकते श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नवरात्र आज से, तैयारियों में बारिश बनी बड़ी बाधा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई के अलावा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लाइटों और फूलों से मंदिर सजाए गए हैं। हालांकि बारिश ने मंदिरों और पंडालों की सजावट में बाधा जरूर डाली है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयकारे से माहौल भक्तिमय महसूस हुआ।
जिले में शहर व कस्बों समेत गांवों में भी नवरात्र की तैयारियां जोरों पर है। नवरात्र से एक दिन पूर्व शनिवार को शहर के सिहेंश्वरी, बेलहिया और पुरानी नौगढ़, जोगिया क्षेत्र के सिसवां गांव स्थित मंदिर की साफ-सफाई की गई। वहीं, उस्का, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ व बढ़नी आदि क्षेत्र के गांवों में मंदिरों में श्रद्धालु दिन भर व्यवस्था में जुटे रहे। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रतिमा ले जाते दिखाई दिए। डुमरियागंज में पंचायती माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मूर्तिकारों के खटाल से निकलकर खीरा मंडी, तेलियाना मुहल्ला होते हुए पंचायती माता मंदिर पर बने पंडाल पर पहुंची, जहां मूर्ति को रखा गया। बताया गया है कि नवरात्र की पहले दिन मंदिर में माता की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
दुर्गा पंडालों की तैयारियां रहीं फीकी
बारिश के चलते दुर्गा पंडालों की तैयारियां बाधित रही। कलाकार न तो सही तरीके से पंडालों को सजा पाए हैं और न ही लाइटिंग व अन्य डेकोरेशन का काम हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
नवरात्र में यह होंगे शुभ योग
ज्योतिष पंडित राकेश शास्त्री के अनुसार नवरात्र के शुरुआत में ही ब्रह्म, सर्वाथ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और इंद्र योग है। इसके साथ ही इस बार पूरे नौ दिन का नवरात्र पड़ रहा है। जिसमें दो सोमवार भी है। कलश पूजन सुबह छह बजकर 12 मिनट से सात बजकर 40 मिनट तक है। करीब एक घंटा 27 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
-------------------
मां सिहेंश्वरी भक्तों की पूरी करती है मनौती
मां दुर्गा के सिहेंश्वरी मंदिर पर शनिवार को साफ-सफाई की गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि दो सौ वर्ष पुराने सिहेंश्वरी मंदिर में पूजन करने से लोगों को कष्ट से मुक्ति मिलने के साथ मनौतियां भी पूरी होती है। मंदिर पर नवरात्र में भीड़ को देखते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर पर महिला एसआई सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही सादे वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी।

--------------------------
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इनका नामकरण शैलपुत्री के रूप में हुआ। मां शैलपुत्री का पूजन जीवन में सफलता के उच्चतम स्तरों को पाने के लिए किया जाता है। इनका पूजन करने से श्रद्धालु के घर की दरिद्रता दूर होने के साथ ही परिवार के सभी सदस्यय रोगमुक्त होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed