फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naukatola council school was inspected and the quality of mid-day meal was checked.

Siddharthnagar News: नौकाटोला परिषदीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, जांची मिड डे मिल की गुणवत्ता

Sat, 07 Mar 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Naukatola council school was inspected and the quality of mid-day meal was checked.
सपहा। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगेनगर नौकाटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय नौकाटोला पर उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और व्यवस्था की जांच की। इस मौके पर उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से विषय और जनरल नॉलेज संबंधित प्रश्न भी पूछे। सबसे अधिक जवाब देने वाली बच्ची कक्षा चार की छात्रा अन्वेषिका, द्वितीय स्थान पर पांचवी की छात्रा आयुष व प्रिया कुशवाहा, तृतीय स्थान पांचवी की छात्रा रानू शर्मा के आने पर कॉपी पेंसिल देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने शिक्षक को छात्रों को प्रतिदिन दो घंटा सामान्य ज्ञान पढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम कसया ने विद्यालय का हाजिरी रजिस्टर चेक किया और शिक्षकों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था और मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की, ताकि छात्रों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिले। विद्यालय में शिक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए एसडीएम ने छात्रों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति को परखा। उसके उपरांत एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने बीईओ कसया अशोक यादव के साथ जमीन पर बैठकर बच्चों के संग भोजन किया और मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed