फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National Public Court disposes 42473 cases

राष्ट्रीय लोक अदालत में 42473 मामले निस्तारित

Sat, 09 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
National Public Court disposes 42473 cases
जनपद न्यायलय परिसर में लोक अदालत में संबोधित करते जिला जज। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में शनिवार को दीवानी कचहरी, जेल, बाहय व चकबंदी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कुल 42 हजार 473 वाद का निस्तारण किया गया। 52.83 लाख रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया। मोटर दुर्घटना के रूप में पीड़ित पक्ष को 60.51 लाख रुपये प्रतिकर दिलाया। ऋणियों ने बैंक को 37.82 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिया। दो दंपत्तियों के विवाद को समाप्त किया। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज राजेंद्र कुमार, डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने किया। कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन राधेश्याम मिश्रा व महामंत्री अनुज यादव भी मौजूद रहे। जिला जज राजेंद्र कुमार की अदालत ने कुल 12 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे बाहय न्यायालय बांसी राजकुमार सिंह ने 4 मामलों को निस्तारित किया। एडीजे श्याम नारायण त्रिपाठी ने 58 मामलों को निस्तारित किया। सीजेएम संजय चौधरी ने फौजदारी के 736 मामले निस्तारित किए। सिविल जज (सी.डि.) महेंद्र कुमार ने फौजदारी के 274 व उत्तराधिकार के 16 वाद निस्तारित किया।
विज्ञापन

सिविल जज (जू.डि.) बाहय न्यायालय बांसी विनोद शर्मा ने 391 मामले निस्तारित किए। सिविल जज (जू.डि.) विवेक कुमार ने 6 मामलों को निस्तारित किया। सभी तहसीलों में 29 हजार 835 मामले निस्तारित किए गए। थानों में 11 हजार 141 मामले समाप्त हुए। एआरटीओ ने 10 मामलों का निस्तारण किया। इसी क्रम में दो जोड़ों कोत एक किया गया। परिवार न्यायालय ने पति हीरालाल व पत्नी अनीता आपसी विवाद में 25 जून 2016 से अलग थे। दूसरे मामले में श्रवण कुमार व नीलम को एक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed