{"_id":"69fbab4b72330043ca07808d","slug":"national-lok-adalats-pre-trial-meeting-emphasizes-on-speeding-up-disposal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157738-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-ट्रायल बैठक में निस्तारण बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-ट्रायल बैठक में निस्तारण बढ़ाने पर जोर
Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर नौ मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बैंक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समय से चिह्नांकन कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए, ताकि आपसी सहमति से त्वरित निपटारा संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत आमजन को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेंद्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र नाथ, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीपीओ विनय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।