फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Name removed from electoral roll, case registered against BLO

Siddharthnagar News: निर्वाचक नामावली से काटा नाम, बीएलओ पर केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Name removed from electoral roll, case registered against BLO
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा के महदेवा कुर्मी गांव में बिना किसी विधिक प्रक्रिया के अनुपालन के ही एक परिवार का नाम निर्वाचन सूची से काटने के मामले में बीएलओ पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

तहसीलदार नौगढ़ डॉ. संतराज सिंह की तहरीर पर थाना कपिलवस्तु पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महदेवा कुर्मी निवासी राकेश कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी भारत सरकार से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि गांव में पंचायत चुनाव के विवाद के चलते बीएलओ कृष्णावती ने उनके परिवार का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के पत्र पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नौगढ़ विजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि बीएलओ ने बिना किसी विधिक प्रकिया के अनुपालन के ही राकेश कुमार, शेषनाथ व रूपा का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने कपिलवस्तु पुलिस को तहरीर देकर बीएलओ के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed