फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Name Nizamuddin, Nijamnisha in the list

नाम निजामुद्दीन, सूची में निजामुन्निशा

Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Name Nizamuddin, Nijamnisha in the list
डुमरियागंज के बूथ संख्या 25 पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार।  निर्वाचन आयोग की कड़ी हिदायतों के बावजूद मतदाता सूची की खामियां दूर नहीं हो सकी थीं जिससे मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। पाई। सबसे रोचक नजारा उसका बाजार नगर पंचायत में देखने को मिला। यहां पुरुष का नाम सूची में महिला के रूप में शामिल था तो कइयों के नाम दो-दो स्थानों पर अंकित थे। मृतकों के नाम भी सूची से नहीं हटाए गए थे। लिहाजा कई बार विवाद की स्थिति बनी। हालांकि अफसरों ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया। 
विज्ञापन

राजेंद्रनगर वार्ड निवासी निजामुद्दीन पुत्र शहद अली वोट देने बूथ पर पहुंचे तो लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था।
उनकी जगह निजामुन्निशा पुत्री शहद अली का नाम अंकित था। निजामुद्दीन के मुताबिक परिवार में इस नाम की कोई महिला ही नहीं है। काफी देर तक सूची खंगालने और बूथ पर माथापच्ची के बाद उसे निराश लौटना पड़ा। इसी तरह मथुरानगर वार्ड में सोनम, शिवदत्त, शिवसरन, शकुंतला, प्रतिभा, अमीना सहित दो दर्जन से अधिक नाम सूची में दो-दो स्थानों पर दर्ज थे। लोकेश, सीमा, सुशीला का काफी पहले ही निधन हो चुका है। बावजूद उनके नाम लिस्ट से नहीं हटाए गए थे। यही नहीं, गांधीनगर वार्ड के बूथ से भी दर्जनों लोगों को लौटा दिया गया। ऑनलाइन वोटर बने इन मतदाताओं का लिस्ट में नाम ही नहीं था। बीएलओ की लापरवाही से मतदाता हलकान हुए। यहां तमाम घरों में मतदाता पर्ची भी नहीं पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed