{"_id":"66b51b22b5ee1c49f30940b4","slug":"nag-panchami-today-snake-god-will-be-worshiped-in-every-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-122165-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाग पंचमी आज, घर-घर पूजे जाएंगे नाग देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाग पंचमी आज, घर-घर पूजे जाएंगे नाग देवता
विज्ञापन
-महिलाएं दिन भर पूजा की करती रहीं तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन मास का हर दिन शुभ होता है, लेकिन पंचमी तिथि का अलग ही महत्व है। इस दिन घर-घर नाग देवता की पूजा होती है। नाग देवता को दूध पिलाया जाता है। पूजा के लिए घर की सफाई के साथ ही पूजा की तैयारी में काफी पहले से महिलाएं लगी रहीं। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त होने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। गांवों में दंगल का भी आयोजन किया जाता है। माताएं व बहनें नाग देवता की पूजा करने के साथ दूध लावा का चढ़ाती हैं। साथ ही दीवार पर गाय के गोबर से रेखा खींचकर सर्प की आकृति बनाई जाती है। इस दिन गांव-गांव में महावीर जी का झंडा बदलने के साथ ही अखाड़ों की भी पूजा होती है। लावा व पूजा की अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को बाजार में भीड़ रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नाग देवता की पूजा से कष्ट होते दूर
पं. सदाशिव मिश्र ने बताया कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सारे पाप कट जाते हैं और धन लाभ होता है। भगवान शिव के साथ नाग देवता को दूध व लावा चढ़ाना चाहिए। नौ अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी।