फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mystery deepens over newlywed couple's death; police searching for a lead.

Siddharthnagar News: नव दंपती की माैत की गुत्थी उलझी, पुलिस तलाश रही सिरा

Thu, 24 Sep 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mystery deepens over newlywed couple's death; police searching for a lead.
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के अगले दिन नवविवाहित दंपती की मौत का मामला परिस्थितियों के कारण उलझ गया है। मंगलवार सुबह देशराज (21) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी अनीता (19) बिस्तर पर पड़ी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो फंदे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। इसके बावजूद दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सोमवार को जनियाजोत निवासी देशराज का विवाह जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा गांव निवासी अनीता के साथ परिवार की सहमति से हुआ था।
विज्ञापन

कस्बे के टेकधर मंदिर में विवाह के बाद रात में भोज भी हुआ। परिजनों के अनुसार शादी के दौरान सब कुछ सामान्य था। इसके कुछ घंटे बाद दोनों की मौत की सूचना मिलने से परिवार और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। खासकर देशराज का शव फंदे से लटका मिलने और अनीता का शव बिस्तर पर पाए जाने की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने किसी विवाद या अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग और गले में खिंचाव की पुष्टि हुई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ ही दोनों के करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed