{"_id":"61608ac58ebc3ed32c1b5032","slug":"murder-police-siddharthnagar-news-gkp4122314169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां और कब से आया था असलहा राज जानेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां और कब से आया था असलहा राज जानेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के तीन आरोपितों को भेजा गया जेल, रिमांड पर लेगी पुलिस
गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ में गोली मारकर कत्ल किए जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ में बृहस्पतिवार को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को जेल भेज दिया है। हत्या की जांच के लिए पुलिस इन सभी को रिमांड पर लेगी। असलहा कहां से और कब आया था। यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।
क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ निवासी कमरूजमा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सराजुलहक, वसीम अहमद, अब्दुल कयुम के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे बरामद किए थे। हत्या में प्रयोग किए जाने वाला तमंचा आया कहां से किसने दिया था और उसे कब लाया था। हत्या करने की साजिश कब से की जा रही थी। पुलिस इसके बारे में जानने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेगी। कुछ लोग तो असलहा नेपाल से लाए जाने की भी बात कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच में सब सामने आ जाएगा। इस संबंध में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपित पक्ष से एक लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। दो तमंचे भी मिले हैं। इसकी जानकारी के लिए तीनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर जानकारी हासिल की जाएगी।