{"_id":"5f7c75988ebc3e9c0031d427","slug":"murder-mistri-solved-siddharthnagar-news-gkp3682659183","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममिलन मौत प्रकरण का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममिलन मौत प्रकरण का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में मौत की बात आई सामने
उसका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। राममिलन की मौत के प्रकरण का उसका पुलिस ने मंगलवार पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे आशनाई कारण बताया जा रहा है।
एसओ उसका दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि परसा खुर्द गांव निवासी राममिलन (45) के मौत के मामले में जांच और पूछताछ में सामने आया कि 28 अगस्त की रात राममिलन अपने घर न जाकर गांव के ही रामानंद के घर चला गया था। घर के बरामदे में सो रही रामानंद की पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुन रामानंद छत से नीचे उतरा तो राममिलन को बरामदे में देखकर आगबबूला हो गया। उसने राममिलन को घर जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मान रहा था। तब रामानंद उसे धक्का देकर घर से बाहर खदेड़ने लगा। इसी बीच रामानंद ने एक ईंट से राममिलन पर हमला कर दिया, जिससे राममिलन को गंभीर चोट आईं, किसी तरह से वह अपने घर के नजदीक तक पहुंचा। कुछ लोगों ने उसे सड़क के किनारे तड़पता देखकर परिजनों को सूचना दी। जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रेफर होते हुए लखनऊ हुआ। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी। घर पहुंचते ही 30 अगस्त को राममिलन की मृत्यु हो गई थी। इस मामले मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। जांच में गांव निवासी रामानंद की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार उसे सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।