फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   murder blame

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों ने शव जलाया

Sat, 21 Nov 2020 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
murder blame
ससुरालियों पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन

सनफेरवा बुजुर्ग गांव का मामला, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
पति समेत दो महिलाओं पर केस, शव की तलाश में जुटी पुलिस
भाई की तहरीर पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराली पक्ष ने हत्या करने के बाद किसी को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थानाक्षेत्र के सनफेरवा बुजुर्ग गांव निवासी सुशील उर्फ पुलाऊ का विवाह क्रांति निवासी ग्राम दलपतपुर, बलदेवनगर थाना ललिया, जनपद बलरामपुर से हुआ था। तहरीर के अनुसार विवाह के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। गांववालों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े से नाराज क्रांति मायके जाने के लिए घर से निकल गई। वह तिवारीपुर चौराहे पर पहुंच कर वाहन का इंतजार कर रही थी तभी सुशील मौके पर पहुंच गया और उसे पीटते हुए घर ले आया। रात सात बजे कमरे में क्रांति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। भाई जयचंद का आरोप है कि सुशील और ससुरालियों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बहन का शव कहीं ले जाकर जला डाला। इस बाबत एसएचओ गोल्हौरा शमशेर बहादुर ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति सुशील और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। क्रांति का शव तलाशा जाएगा, यदि अंतिम संस्कार किया गया है तो उसके भी सुबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed