{"_id":"614cb8cf8ebc3e0585183aa9","slug":"mumbai-police-took-up-laptop-thief-siddharthnagar-news-gkp410333086","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चोरी करने वाले को ले गई मुंबई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चोरी करने वाले को ले गई मुंबई पुलिस
विज्ञापन

त्रिलोकपुर की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले को देवरिया चमन गांव से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। ट्रेनों में मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के वाले शातिर को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने त्रिलोकपुर पुलिस के सहयोग से देवरिया चमन गांव से बृहस्पतिवार को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप और अन्य सामान बरामद करने के साथ ही टीम उसे मुंबई लेकर गई।
एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के देवरिया चमन निवासी प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ ट्रेनों में यात्रियों के लैपटॉप, पॉवर बैंक, पेनड्राइव आदि सामान की चोरी कर रहा था। चोरी की इन बढ़ती घटनाओं से बोरीवली मुंबई रेलवे पुलिस गिरोह के लोगों की खोज में थी और एक दिन रंगेहाथ चोरी में वांछित इस आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी के इन सामान को त्रिलोकपुर थाने के गांवों में बिक्री की जानकारी दी। इस जानकारी पर महाराष्ट्र पुलिस इंस्पेक्टर सचिन लोखंडे, कांस्टेबल सुशांत शिंदे, सुरेश एल्ला, पीएन प्रशांत सालुंके, पीसी रविन्द्र ठाकुर मुंबई से पता करते हुए पहुंचे। इसके बाद टीम बनाकर आरोपित प्रदीप कुमार की निशानदेही पर तीन लैपटॉप, 15 पेनड्राइव, तीन पॉवर बैंक, चार हार्डडिस्क, एक बड़ा ब्लूटुूथ बरामद कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपित प्रदीप कुमार अपने को लैपटॉप आदि का कारीगर बताकर चोरी के इन सामान को यहां के लोगों में बेचता था।